• होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: पुलिस ने फर्जी जज को किया गिरफ्तार, थाने पहुंचकर मांगे थे 5 लाख रुपये

दिल्ली: पुलिस ने फर्जी जज को किया गिरफ्तार, थाने पहुंचकर मांगे थे 5 लाख रुपये

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नरेंद्र कुमार अग्रवाल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार ने समपुर बदली सब डिवीजन के एसीपी को व्हाट्सएप मैसेज किया, जिसमें उसने कहा कि वह एक रिट पिटीशन के लिए समयपुर बादली थाने विजिट […]

(दिल्ली पुलिस)
  • December 17, 2022 9:41 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नरेंद्र कुमार अग्रवाल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार ने समपुर बदली सब डिवीजन के एसीपी को व्हाट्सएप मैसेज किया, जिसमें उसने कहा कि वह एक रिट पिटीशन के लिए समयपुर बादली थाने विजिट करेंगे। इसके बाद एसीपी ने इसके मैसेज को एसएचओ को भेजा।

जानकारी के मुताबिक जब जज समयपुर बादली पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसने एसएचओ से बीतचीत करते हुए कहा कि वह रिट पिटीशन को निपटाने के लिए 5 लाख रुपये लेगा। इस पर एसएचओ को शक हुआ। बाद में जांच के बाद पता चला कि खुद को जज बताने वाले शख्स फर्जी है। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव