• होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Metro:होली के दिन इतने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने दी जानकारी

Delhi Metro:होली के दिन इतने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने दी जानकारी

नई दिल्लीः देशभर में 25 मार्च को रंगों का त्योहार होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से […]

Delhi Metro:होली के दिन इतने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने दी जानकारी
  • March 22, 2024 10:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः देशभर में 25 मार्च को रंगों का त्योहार होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। मेट्रो अधिकारी के अनुसार होली वाले त्योहार के दिन सुबह के वक्त मेट्रो नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन सुबह के वक्त बंद रहेगी।

दोपहर ढ़ाई बजे बाद मेट्रो का परिचालन

डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में बताया है कि सुबह के वक्त रैपिट मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसके बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस चलेगी। बता दें कि डीएमआरसी ने यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 मार्च को देरी से मेट्रो सेवा शुरु करने का फैसला किया है।

होली समोरह को देखते हुए लिया गया निर्णय

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सेवाएं देर से शुरू करने का निर्णय किया है। बता दें कि होली के दिन सुबह से ही जगह-जगह होली समारोह शुरू हो जाते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसे में मेट्रो की सामान्य टाइमिंग से होली समारोह में किसी भी तरह का हस्तक्षेप ना हो इसलिए डीएमआरसी ने मेट्रो को देर से शुरू करने का फैसला किया है।