September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली MCD चुनाव: टिकट बेचने के आरोप में AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी का साला गिरफ्तार
दिल्ली MCD चुनाव: टिकट बेचने के आरोप में AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी का साला गिरफ्तार

दिल्ली MCD चुनाव: टिकट बेचने के आरोप में AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी का साला गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : November 16, 2022, 12:40 pm IST

दिल्ली MCD चुनाव:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। एमसीडी पर कब्जे के लिए सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी बीच एंटी करप्शन विभाग ने टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी के साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

टिकट का वादा कर ली रिश्वत

दिल्ली एंटी करप्शन विभाग ने रिश्वत लेने के आरोप में विधायक अखिलेश त्रिपाठी के साले ओम सिंह और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी का दावा है कि अखिलेश के करीबी ने गोपाल खरी नामक व्यक्ति से उनकी पत्नी शोभा खरे को एमसीडी चुनाव में टिकट देने का वादा कर रिश्वत ली थी।

90 लाख रूपये की मांग की थी

आरोपो के मुताबिक ओम सिंह ने टिकट के लिए 90 लाख रूपये की मांग की थी। जिसमें 35 लाख रूपये उसने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रूपये अखिलेश के कहने पर वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को दिया। बाकी बचे 35 लाख रूपये टिकट मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी।

ACB ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि 55 लाख रूपये लेने के बाद भी गोपाल खरी की पत्नी का नाम लिस्ट में नहीं आया। जिसके बाद गोपाल ने इसकी शिकायत एसीबी से की। 15-16 नवंबर की रात एसीबी ने गोपाल के घर पर टीम लगाई। ओम सिंह जब अपने साथियों के साथ से 33 लाख रूपये वापस करने के लिए आया तो एसीबी ने तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

पेशाब करने पर मिल सकता है 40 साल पुराना ख़जाना, चौंकिए मत, इस शख्स के साथ हुआ है कुछ ऐसा
42 साल के हुए रॉकस्टार रणवीर कपूर, जानिए उनकी नेट वर्थ और कुछ सीक्रेट बातें
मोहम्मद यूनुस ने कराया हिंदूओं का कत्लेआम, वो आतंकी…,UN हेटक्वार्टर के बाहर लगे जमकर नारे
ईरान-इराक दुनिया के लिए श्राप, UN में ऐसे गरजे नेतन्याहू मिडिल ईस्ट बिलबिलाया
इस मंदिर में एक साथ नहीं जा सकते पति-पत्नी, भूलकर भी न करें ये गलती, जानें इसके पीछे का रहस्य!
विधानसभा में उठता है देश का मुद्दा, उसी पाक जगह पर किया गया रेप, क्या अब चलेगा बुलडोजर!
PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन