दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले हिमाचल के सीएम सुखविंदर, जीते हुए 40 विधायक भी रहे साथ

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी 40 विधायक मौजूद रहे।

भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

बता दें कि सीएम सुक्खू राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वह 40 कांग्रेस विधायकों के साथ राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे। दिल्ली में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी हम भारत जोड़ो यात्रा में जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस विचारधारा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की उसके लिए हम, कांग्रेस के 40 के 40 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष साथ जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई। 2017 से 2022 तक हिमाचल की सत्ता में काबिज रही बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 26 सीटें मिली, वहीं कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर विजय प्राप्त की।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

cm sukhwinder singh sukhuhimachal cmhimachal cm sukhwinder singh sukhuhimachal new cmhimachal newshimachal pradeshSukhvinder Singh SukhuSukhwinder SinghSukhwinder Singh Sukhusukhwinder singh sukhu cm himachal
विज्ञापन