• होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Flood: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बारिश शुरू, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

Delhi Flood: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बारिश शुरू, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक यमुना के जलस्तर में लगातार कमी नजर आई। हालांकि कल सोमवार को यमुना का जलस्तर फिर बढ़ गया। कल सोमवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर घटने के बाद दिनभर इसमें बढ़ोतरी ही दर्ज हुई है। बढ़ते जलस्तर ने दिल्लीवासियों की फिर परेशानियां बढ़ा दी है। लेकिन मंगलवार […]

Delhi Flood
inkhbar News
  • July 18, 2023 2:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक यमुना के जलस्तर में लगातार कमी नजर आई। हालांकि कल सोमवार को यमुना का जलस्तर फिर बढ़ गया। कल सोमवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर घटने के बाद दिनभर इसमें बढ़ोतरी ही दर्ज हुई है। बढ़ते जलस्तर ने दिल्लीवासियों की फिर परेशानियां बढ़ा दी है। लेकिन मंगलवार सुबह में जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बरसात का आलम रहा। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी का जलस्तर सुबह 7 बजे 205.71 मीटर दर्ज किया गया है।

फिर से शुरू हुई बस सेवा

बता दें कि दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डा में घुसे बाढ़ के पानी को पंप से निकाल दिया गया है। फिर यहां जमी गाद को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है। इससे अंतरराज्यीय बस सेवा यात्रियों के लिए फिर दोबारा शुरू हो चुकी है। इसी के चलते बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

आईटीओ पर जलभराव की परेशानी खत्म

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ पर हुए जलभराव की परेशानी अब ठीक हो चुकी है। बाढ़ वाली जगहों पर पानी उतरने के बाद कल सोमवार शाम से सभी सड़कों पर यातायात चालू है। इसके अलावा भैरो मार्ग रेलवे ब्रिज, सलीमगढ़ पुल और आईटीओ से भी आवाजाही चालू है।