• होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली विधानसभा: शराब नीति को लेकर सदन में भारी हंगामा, ‘खोखा-खोखा’ और ‘धोखा-धोखा’ के लगे नारे

दिल्ली विधानसभा: शराब नीति को लेकर सदन में भारी हंगामा, ‘खोखा-खोखा’ और ‘धोखा-धोखा’ के लगे नारे

दिल्ली विधानसभा: नई दिल्ली। आबकारी नीति को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र चल रहा है। इसी बीच सदन में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक शराब नीति को लेकर प्रदर्शन […]

Delhi Assembly
inkhbar News
  • August 26, 2022 1:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

दिल्ली विधानसभा:

नई दिल्ली। आबकारी नीति को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र चल रहा है। इसी बीच सदन में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक शराब नीति को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

‘खोखा-खोखा’ और ‘धोखा-धोखा’ के नारे

विधानसभा विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपने साथियों को दल बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश करने का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सदन में ‘‘खोखा-खोखा’’ के नारे लगाए।

वहीं, भाजपा विधायकों ने पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए ‘‘धोखा-धोखा’’ के नारे लगाए।

मुख्यममंत्री केजरीवाल करेंगे संबोधित

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगे।

बीजेपी ने आप पर लगाएं गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बदरपुर विधानसभा से विधायक रामवीर सिंद बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उनके ऊपर विधानसभा को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया था। बिधूड़ी ने कहा था कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाकर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना