• होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Assembly: गोपाल राय बोले- ‘अरविंद केजरीवाल 2024 में बनेंगे पीएम, कोई रोक नहीं पाएगा’

Delhi Assembly: गोपाल राय बोले- ‘अरविंद केजरीवाल 2024 में बनेंगे पीएम, कोई रोक नहीं पाएगा’

Delhi Assembly: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी है। इसी बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। सत्र के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल रॉय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए […]

Gopal Roy-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • August 27, 2022 8:20 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Delhi Assembly:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी है। इसी बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। सत्र के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल रॉय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल साल 2024 में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। बीजेपी वाले उनको रोक नहीं पाएंगे।

समस्याओं का समाधान सिर्फ केजरीवाल के पास

गोपाल रॉय ने विधानसभा में कहा कि आज देश में कमजोर अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसी कई समस्याएं हैं। जिनका समाधाना सिर्फ अरविंद केजरीवाल के पास है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली में बीजेपी के सारे हथकंडे फेल हो गए हैं

पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पिछले 7 दिनों से लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। दिल्ली में उनके सारे हथकंडे फेल हो गए हैं। इसके लिए मैं सदन को और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को बधाई देना चाहता हूं। ये इस सदन की और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों की जीत है।

आम आदमी पार्टी बीजेपी से डरने वाली नहीं है

गोपाल रॉय ने कहा कि बीजेपी ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के यहां छापेमारी करवाई। वो अगले ही दिन गुजरात में खड़े थे। ये आम आदमी पार्टी है, ऐसे छापो से डरने वाली नहीं है। रॉय ने आगे कहा कि बीजेपी वालो ने पिछले 25 सालों से गुजरात के लोगों को डरा कर रखा हुआ है।

चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास हो रहा है

रॉय ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया को पता है कि दिल्ली की शिक्षा नीति कैसी है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से परेशान बीजेपी चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। ये प्रयास देश में चौतरफा हो रहा है। इसके लिए बीजेपी ईडी और सीबीआई को दौड़ा रही है।

2024 में अरविंद केजरीवाल का पीएम बनना तय

गोपाल रॉय ने सदन में दावा करते हुए कहा कि 2024 में अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और बीजेपी वाले इनको रोक नहीं पाएंगे। रॉय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी को दर्द होता है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार कैसे इतना शिक्षा बजट देती है। पंजाब के बाद अब गुजरात में भी शिक्षा क्रांति होने वाली हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना