दिल्ली हादसा: इकलौती कमाने वाली थी मृत लड़की, परिवार की ऐसी है हालत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के दिन एक लड़की से हुई बर्बरता ने सबका दिल दहला दिया है। इस बीच मृतक लड़की के परिवार के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां, दो बहनें और दो भाई रहते हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना में मारी गई 23 वर्षीय लड़की घर में कमाने वाली इकलौती थी। उसकी मां किडनी की बीमारी से जूझ रही है। उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं।

गहरे सदमे में है परिवार

जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की घर के खर्चे से लेकर अन्य सभी जरूरतें पूरी करती थी। वो एक इवेंट कंपनी में जॉब करती थी। परिवार का सहारा छिनने से हर कोई गमजदा दिखाई दे रहा है। कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहने वाले लड़की के परिवार में मां, दो बहने और दो छोटे भाई हैं। एक भाई की उम्र 13 साल और दूसरे भाई की 9 साल है। पिता की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद से ही लड़की का परिवार गहरे सदमे में है। घटना के संबंध में डीसीपी ने मृतक लड़की की मां से बात की है।

परिवार ने क्या कहा?

लड़की के परिवार वालों ने बताया है कि 31 दिसंबर शाम 6 बजे उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी का कुछ काम है। रात 9 बजे बेटी ने घर फोन कर कहा कि वह रात में वापस आ जाएगी। परिवार ने जब 10 बजे उसे फोन किया तो वो बंद था। इसके बाद 1 जनवरी को सुबह 8 बजे दिल्ली पुलिस ने परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया।

पूरा मामला क्या है? जानिए

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि 1 जनवरी को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर एक बलेनो गाड़ी में एक लाश बंधी हुई है। ये गाड़ी कुटुबगड की ओर जा रही है। इसके बाद जानकारी देने वाले ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया। सूचना के आधार पर सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया।

न्यूड अवस्था में मिली बॉडी

इसी दौरान पुलिस को एक और पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि कंझावला थाने इलाके में एक लड़की की न्यूड अवस्था में पड़ी हुई बॉडी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अस्पताल भेजा, जहां पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी का सुल्तानपुरी इलाके में एक स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था। इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान एसएचओ को एक्सीडेंट की हालत में लड़की की स्कूटी भी मिल गई।

पांचो आरोपी पकड़े गए

गौरतलब है कि मामले की जांच में सामने आया है कि एक्सीडेंट के बाद मृत लड़की गाड़ी से घिसटती हुई काफी दूर तक गई, जिसकी वजह से उसके कपड़े फट गए। पुलिस ने पांचो आरोपियों को पकड़ लिया है।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

aman vihardelhi accidentDelhi Aman Vihardelhi car accidentdelhi car accident girl condition of familyDelhi car hit accidentDelhi Girl DeathDelhi Outerdelhi victim girl only earner in houseKanjhawala area
विज्ञापन