संभल/लखनऊ। बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने संभल सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि अनुज चौधरी ने संभल का माहौल खराब कर दिया है। तौकीर रजा ने कहा कि अनुज चौधरी को तुरंत उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
तौकीर रजा ने कहा कि मैं संभल जाऊंगा। वहां मैं अनुज चौधरी के खिलाफ धरना दूंगा। मेरे साथ बरेली के सैकड़ों लोग संभल जाएंगे। हम वहां पर तब तक धरना देंगे जब तक संभल सीओ अनुज चौधरी को हटा नहीं दिया जाता है।
तौकीर रजा ने कहा कि जब हम तुम्हें (हिंदुओं को) पूजा करने से रोकते-टोकते नहीं हैं तो तुम लोग हमारे मजहबी मामलों में क्यों दखल देते हो? रजा ने कहा कि हमें रोकने की कोशिशें बहुत हुईं। अब हमें नहीं रोका जा सकता है। अब हमारी मस्जिदों पर बुलडोजर नहीं चलेगा।
मौलाना रजा ने कहा कि अगर मस्जिद में जगह फुल हो जाती है और हम रोड पर 2 मिनट नमाज पढ़ लेते हैं तो इससे आपको क्या दिक्कत होती है? ये हमारा भी देश है। हम कहीं भी नमाज पढ़ेंगे, देखता हूं कौन रोकता है।
ईद पर पाकिस्तान को बड़ी राहत! TTP ने की 3 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा