वायनाड लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 308 पार, 200 लोगों की अभी भी तलाश जारी

वायनाड। केरल के वायनाड लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 308 के पार चली गई है। वहीं अभी भी 200 लोग लापता है, जिनकी तलाश जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि वायनाड के भूस्खलन में अब तक मरने वालों की संख्या 308 है। राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन के मुताबिक इस हादसे में 225 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से अधिकतर लोग मुंडक्कई और चूरलमाला के हैं।

#WATCH केरल: वायनाड के भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, वर्तमान में मरने वालों की संख्या 308 है। pic.twitter.com/TfXpuosMp7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024

16 घंटे में बनाया पुल

वायनाड में हुए भीषण आपदा के बाद भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में ले रखी है। गुरुवार को जवानों ने लैंडस्लाइड वाली जगह के पास एक नदी पर 16 घंटे के अंदर पुल बना दिया। बेली ब्रिज का निर्माण करते हुए सेना के जवान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। पुल की मजबूती का निरीक्षण के लिए सेना सबसे पहले अपना वाहन दूसरी तरफ ले गई। पुल बन जाने से अब भारी वाहनों को भी दूसरी ओर ले जाया जा सकेगा। इससे राहत कार्य में तेजी आएगी।

वायनाड पहुंचे राहुल और प्रियंका

केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन से पूरा देश हिल गया है। इसकी वजह से 4 गांव पूरी तरह उजड़ गए। अब तक 289 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लापता है। वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

तबाह हो गए 4 गांव

सोमवार-मंगलवार की रात वायनाड में हुई जबरदस्त बारिश आफत बन गई। रात 1 से 5 बजे के बीच तीन बार लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से पहाड़ के नीचे चेलियार नदी के कैचमेंट में बसे 4 गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा तबाह हो गए। केरल के रेवेन्यू मंत्री के राजन ने गुरुवार को जानकारी दी कि अब तक 9328 लोगों को रिलीफ कैंपों में भेजा गया है।

आज कतर में सुपुर्द-ए-खाक होगा हानियेह, हिजबुल्लाह लेगा इजरायल से हत्या का बदला

Tags

latest newsWayanad Landslideकेरलवायनाड लैंडस्लाइडवीना जॉर्ज
विज्ञापन