September 8, 2024
  • होम
  • Cyclone Biparjoy : IMD ने जारी किया अलर्ट, चक्रवाती तूफान पकड़ रहा है जोर

Cyclone Biparjoy : IMD ने जारी किया अलर्ट, चक्रवाती तूफान पकड़ रहा है जोर

नई दिल्ली। अरब सागर में साल 2023 का पहला प्री-मानसून तूफान हर दिन तेज होता जा रहा है। समुद्र में बना डीप डिप्रेशन चक्रवात में बदल गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज यानी 08 जून को सुबह 5.30 बजे, चक्रवात BIPARJOY पूर्व-मध्य अरब सागर पर लगभग 13.9N और 66.0E पर केंद्रित था और गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 910 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने पर यह और तेज होगा।

अगले 3 दिनों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में यह बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। IMD ने पहले ही 8 से 10 जून के बीच ऊंची समुद्री लहरों की उठने की संभावना जताई थी। बताया जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात के समुद्री तट के शहरों में देखा जा सकता है।

भारत पर भी पड़ सकता है प्रभाव

इसके साथ ही आईएमडी ने बताया कि चक्रवात कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों से दूर जा रहा है, लेकिन तटीय इलाकों में कुछ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी और इस चक्रवात का लैंडफाल पाकिस्तान में घटित होने की संभावना है। हालांकि, IMD ने अब तक भारत, ईरान,ओमान और पाकिस्तान सहित अरब सागर की सीमा से लगे देशों पर इसके प्रभाव की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सिस्टम का अस्थायी ट्रैक उत्तर दिशा में होगा लेकिन तूफान कभी-कभी अनुमानित ट्रैक और तीव्रता को गलत साबित करते हैं।

IMD ने गुजरात में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात में समुद्र किनारे बसे इलाकों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही समुद्र में कुछ लहरें उठने के कारण यह भी बताया जा रहा हैं कि अरब सागर में साल के पहले प्री-मानसून तूफान का नाम ‘बिपारजॉय’ होगा।

जानिए बाइपोरजॉय का मतलब

बाइपोरजॉय(Biporjoy ) का अर्थ है आपदा। बायपोरजॉय बांग्लादेश द्वारा दिया गया नाम है। वास्तव में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जो भी चक्रवात आने वाले होते हैं,उनके नाम वैकल्पिक रूप से इस क्षेत्र के देशों द्वारा रखे जाते हैं। यह प्रणाली 2004 से चल रही है ताकि चक्रों के नाम एक जैसे हों।

यह भी पढ़िए :

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन