Inkhabar logo
Google News
हिमाचल में नहीं बदला रिवाज! रूझानों में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी पिछड़ी

हिमाचल में नहीं बदला रिवाज! रूझानों में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी पिछड़ी

हिमाचल चुनाव परिणाम: 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। रूझानों की माने तो हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज कायम रहने जा रहा है। बीजेपी के हाथ से सत्ता छीनकर कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

ताजा आंकड़े
बीजेपी- 28
कांग्रेस- 37
अन्य- 3

सत्ता परिवर्तन का रिवाज है

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की है, लेकिन वो कामयाब होती नजर नहीं आ रही है।

2017 के नतीजे जान लीजिए

साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई थी। हालांकि उनके सीएम फेस प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद पार्टी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। कांग्रेस को इस चुनाव में 21 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

assembly election resultselection resultsHimachal electionhimachal election 2022himachal election exit poll 2022himachal election final resulthimachal election live resultsHimachal Election Resulthimachal election resultshimachal elections 2022himachal pradeshHimachal Pradesh Assembly Election 2022himachal pradesh assembly election results 2022himachal pradesh assembly elections 2022Himachal Pradesh ElectionHimachal Pradesh Election 2022himachal pradesh election 2022 datehimachal pradesh election opinion poll 2022himachal pradesh election result 2022 livehimachal pradesh election resultshimachal pradesh election results 2022himachal pradesh electionshimachal result live
विज्ञापन