• होम
  • देश-प्रदेश
  • करोड़ों कमाने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन मनरेगा में मजदूर! रोज के मिलते हैं 237 रुपये

करोड़ों कमाने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन मनरेगा में मजदूर! रोज के मिलते हैं 237 रुपये

यूपी के अमरोहा में कई करोड़पति लोग मनरेगा की मजूदरी उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन और जीजा भी मनरेगा का मजदूर बन रोज 237 रुपये कमा रहे हैं।

mohammed shami's sister
inkhbar News
  • March 26, 2025 1:47 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 days ago

अमरोहा/लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की बहन मनरेगा में मजदूरी कर रही है। जी हां, सही पढ़ा आपने। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। यहां कई करोड़पति लोग मनरेगा की मजूदरी उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन और जीजा भी मनरेगा का मजदूर बन रोज 237 रुपये कमा रहे हैं।

70 हजार मजदूरी मिली

बता दें कि यह मामला अमरोहा जिले के जोया ब्लॉक के पलौला गांव का है। यहां मनरेगा योजना के कुल 657 कार्ड बने हुए हैं। इसमें से 150 कार्ड अभी एक्टिव हैं। इस सूची में 473वें नंबर पर शबीना का नाम है। बता दें कि शबीना क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन हैं। मनरेगा में शबीना का रजिस्ट्रेशन 4 जनवरी, साल 2021 को हुआ था। इस दौरान 21 मार्च 2022 से 23 जुलाई, 2024 के बीच शबीना को मनरेगा की 374 दिन मजदूरी मिली है। 237 रुपये के हिसाब से शबीना के खाते में करीब 70 हजार रुपये आए हैं।

आलीशान घर में रहती हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरोहा में शबीना का आलीशन फ्लैट है। इस फ्लैट की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि शबीना के पति गजनबी भी मनरेगा मजूदरी उठा रहे हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने साल 2021 से 2024 के बीच करीब 300 दिन तक मजदूरी की है। जिसके बदले में उन्हें 66 हजार रुपये मिले हैं।

यह भी पढ़ें-

अरब देशों की लगेगी वाट, UP के इस जिले में मिल सकता है तेल का कुआं, खुदाई शुरू