दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जो कभी-कभी हैरानी में डाल देते हैं और कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। कभी सीट के लिए मारामारी, तो कभी यात्रियों के बीच हाथापाई और इन सबके बीच, कुछ कपल्स का रोमांटिक अंदाज भी चर्चा में बना रहता है। हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का हैं जिसमें एक युवक एक युवती के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो मेट्रो स्टेशन के अंदर का है और इसमें सार्वजनिक स्थल पर मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए देखा जा सकता है।
यह वीडियो सबसे पहले ‘कर्नाटक पोर्टफोलियो’ नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया था, जिसमें सवाल उठाया गया था—”क्या बेंगलुरु मेट्रो भी अब दिल्ली मेट्रो की राह पर है?” इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
करीब 1 मिनट 30 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी साथी महिला की टी-शर्ट के अंदर हाथ डालता नजर आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों एक-दूसरे के करीबी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह हरकत उस वक्त हुई, जब मेट्रो स्टेशन पर कई अन्य यात्री भी मौजूद थे और कपल मेट्रो का इंतजार कर रहा था। उनकी उम्र के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। नेटिजेंस ने इस कपल की हरकत को अशोभनीय और सार्वजनिक स्थानों के लिए अनुचित बताया। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह जोड़ा शायद बेंगलुरु का नहीं है।
Read Also: वक्फ कानून के विरोध में जल उठा पश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद में पुलिस पर पथराव, BSF बुलानी पड़ी