Inkhabar logo
Google News
'नॉर्थ-ईस्ट के लोग चीनी जैसे दिखते हैं', सैम पित्रोदा के बयान पर विवाद

'नॉर्थ-ईस्ट के लोग चीनी जैसे दिखते हैं', सैम पित्रोदा के बयान पर विवाद

नई दिल्ली। Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक और बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि सैम पित्रोदा के “भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनियों की तरह दिखते हैं” वाले बयान पर विवाद हो रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस टिप्पणी को “नस्लवादी और विभाजनकारी” बताया है।

क्या कहा पित्रोदा ने?

सैम पित्रोदा ने स्टेटमैन के साथ साक्षात्कार में कहा कि एक नजरिया राम मंदिर, भगवान, इतिहास, विरासत, भगवान, हनुमान, बजरंग दल और सभी प्रकार के मुद्दों पर केंद्रित है… एक और समूह है जो कहता है कि हमारे पूर्वजों ने हिंदू राष्ट्र के लिए नहीं, बल्कि एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए ब्रिटिश राज से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का चमकता उदाहरण हैं।

किस बयान पर हो रहा विवाद?

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं, लोग पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बीजेपी ने बोला हमला

वहीं सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वो उत्तर पूर्व से हैं लेकिन फिर भी भारतीय जैसे दिखते हैं। सरमा ने कहा कि सैम पित्रोदा को भारत के बारे में सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया? तेलंगाना में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

 

Tags

bharatiya janata partydivisiveIndian Overseas CongressracistRahul Gandhi's guruSam Pitroda
विज्ञापन