हिमाचल चुनाव में जीत से कांग्रेस गदगद, भूपेश बघेल ने खड़गे और प्रियंका गांधी को दिया श्रेय

हिमाचल चुनाव परिणाम: 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से मिली जीत से कांग्रेस पार्टी काफी गदगद नजर आ रही हैं। हालांकि गुजरात में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। लेकिन साल 2018 के बाद पहली बार किसी राज्य में मिले बहुमत से खुश कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को बड़ी जीत मिली है। वहां की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। यहा मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने भी वहां पर खूब प्रचार किया है। यह जीत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भी है।

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी को साल 2018 के बाद पहली बार किसी राज्य में पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 में से 39 सीटें अपने नाम की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि जीते हुए विधायक और आलाकमान तय करेगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

election resultsgujarat election resultgujarat election result 2022gujarat election result 2022 vidhan sabhagujarat election result livegujarat election result today newsHimachal electionhimachal election news live todayHimachal Election Resulthimachal election result kab ayega
विज्ञापन