September 8, 2024
  • होम
  • Congress News: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज, खड़गे का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

Congress News: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज, खड़गे का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : March 21, 2024, 12:37 pm IST

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया है कि पार्टी के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा इसलिए किया है ताकि कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ पाए। गुरुवार यानी 21 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए खड़गे ने कहा कि हमें लोकतंत्र बचाना है और सभी को एक समान मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का देश के संसाधनों, मीडिया और संवैधानिक एवं न्यायिक संस्थानों पर कब्जा हो गया है।

अब तक निष्पक्ष चुनाव हुए हैंः खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। भारत अपने लोकतंत्राकि मूल्यों के लिए पहचाना जाता है। हर नागरिक वोट डालने के लिए जागरुक रहते हैं। अब तक निष्पक्ष चुनाव होते हुए हैं। आज हर राजनीतिक पार्टी को समान रूप से मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी बीजेपी सरकार का संसाधनों, मीडिया, संवैधानिक एवं न्यायिक संस्थानों को दखल कर लिया है। सभी दलों को एक समान अवसर नहीं मिल रहा है।

इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी हैरानी भरीः खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड की जो डिटेल्स मिली हैं, वो हैरानी भरी हैं और शर्मनाक हैं। जिसके चलते देश की छवि को ठेस पहुंचा है। पिछले 70 सालों में निष्पक्ष चुनाव हुए हैं और स्वस्थ लोकतंत्र की छवि बनाई थी लेकिन आज उस पर प्रश्न उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूद सरकार ने हजारों करोड़ रुपये से अपना खाता भरा है। दूसरी तरफ हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया गया, ताकि हम पैसों के अभाव में चुनाव में हिस्सा ने ले पाए। इसका दूरगामी प्रभाव होंगे। लोकतंत्र बचाना है और सबको एक समान मौका मिलना चाहिए।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन