September 8, 2024
  • होम
  • चुनावी साल में कांग्रेस को लगा एक और झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल

चुनावी साल में कांग्रेस को लगा एक और झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : February 26, 2024, 2:46 pm IST

नई दिल्ली। झारखंड में सोमवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर आज भाजपा का दामन थाम लिया। ये चुनावी साल में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि झारखंड में पार्टी की एकमात्र सांसद अब बीजेपी में चली गई हैं।

ये दिग्गज रहे मौजूद

गीता कोड़ा ने झारखंड भाजपापी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गीता कोड़ा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन