September 19, 2024
  • होम
  • कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया, कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया, कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : April 29, 2024, 2:08 pm IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना तथा भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है।

उन्होंने कहा कि ये आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है और मोदी का विजन क्लियर है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

राहुल पर कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। यह चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि ये संकल्प छुट्टियां मनाने वाले पूरा नहीं कर सकते। पीएम ने कहा कि मौज मस्ती करने वाले पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए विजन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को देगी, अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

चामराजनगर से BJP सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन