• होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस ने अपनाया ‘योगी मॉडल’! 5 साल की बच्ची से रेप करने वाले का एनकाउंटर, मैसेज साफ दरिंदो को कही नहीं बक्शा जायेगा

कांग्रेस ने अपनाया ‘योगी मॉडल’! 5 साल की बच्ची से रेप करने वाले का एनकाउंटर, मैसेज साफ दरिंदो को कही नहीं बक्शा जायेगा

कर्नाटक में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बिहार के मजदूर ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ पहले मजदूर ने रेप किया, फिर उसका मर्डर कर दिया था।

Karnataka News,
inkhbar News
  • April 14, 2025 11:33 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

नई दिल्ली- कर्नाटक में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बिहार के मजदूर ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ पहले मजदूर ने रेप किया, फिर उसका मर्डर कर दिया था।

मामले की जांच

बताया गया है कि आरोपी का नाम रितेश कुमार है, जिसकी उम्र 35 साल थी। रितेश बिहार के पटना का रहने वाला था. जो कर्नाटक में मजदूरी का काम करता था। यह घटना कर्नाटक के हुबली से सामने आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

5 साल की बच्ची को बनाया अपना शिकार

पांच साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी रितेश की नजर उस मासूम सी बच्ची पर पड़ी। रितेश ने अपनी गंदी सोच के कारण उस बच्ची को पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए एक शेड में ले गया, जहां पर इसने बच्ची के साथ रेप किया।है। इस कारण से बच्ची अपनी जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी थी। बच्ची की आवाज सुनते ही आस-पास के पड़ोसी वहां पर पहुंचे, लेकिन रितेश ने तुरंत ही रेप करने के बाद बच्ची को मार दिया।था। इसके बाद रितेश वहां से फरार हो चुका था।

सीसीटीवी कैमरा में कैद

रितेश की बच्ची को शेड की तरफ ले जाने की सारी काली करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी, जिस कारण से रितेश को पुलिस ने पकड़ा।है। आरोपी रितेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप, हत्या और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया था।

आरोपी की पहचान

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी मजदूर को पकड़ लिया था। रितेश की पहचान करने के लिए हुबली के पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने कहा है कि वेरिफाई करने के लिए उसके घर लाना जरूरी था। जब आरोपी रितेश को घर पर लाया गया, तो उसने पुलिस के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया।था। इसने वहां से भागने की कोशिश भी की,थी लेकिन भाग नहीं पाया।था। रितेश ने अपनी पहचान के लिए काफी कम दस्तावेज सामने रखे और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश भी की थी।

एनकाउंटर में आरोपी की मौत

पुलिस आयुक्त ने कहा कि, इसी के जवाब में हमारी महिला अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर, अन्नपूर्णा ने रितेश को डराने और चेतावनी देने के लिए हवा में गोली चलाई, लेकिन फिर जब वो भागने लगा और नहीं रुका, तो उस पर पुलिस ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। उसे भागने से रोकने के लिए एक गोली उसके पैर में और दूसरी उसकी पीठ पर लगी।आरोपीआरोपी रितेश को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आरोपी रितेश ने भी अपने आप को बचाने के लिए पुलिस पर पथराव किया था। इस पथराव के कारण से एक सब-इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इन सभी को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read also: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खाने-पानी में जहर मिला रहे कट्टरपंथी! भूखे-प्यासे सनातनियों ने छोड़ा घर-बार