कांग्रेस-AAP का पांच राज्यों में गठबंधन, लेकिन पंजाब में अभी भी हैं दूरियां; जानें क्या है प्लान

नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने इस बार जीत हासिल करने के लिए नया प्लान बनाया है। इस रणनीति के तहत विपक्षी दलों ने मिलकर ‘इंडिया गठबंधन’ जो सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए हर जोर आजमाइश कर रहा है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस ने दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ में साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं पंजाब में दोनों दलों की राहें जुदा है। दोनों ही पार्टी ने कहा है कि हमने आपसी सहमति से अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगे

AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए साफ तौर पर कहा कि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। AAP और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। जिसमें AAP की ओर से संदीप पाठक के अलावा सौरभ भारद्वाज और आतिशी मौजूद रहीं। वहीं कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया, अरविन्दर सिंह लवली तथा मुकुल वासनिक शामिल रहे।

कौन कितने सीट पर लड़ेगा

दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 तथा आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26 सीटों में से कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आम आदमी पार्टी 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और गोवा में भी कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Tags

AAPArvind KejriwalcongressCongress-AAP alliancehindi newsIndiaindia newsIndia News In HindiinkhabarRahul Gandhi
विज्ञापन