September 20, 2024
  • होम
  • Weather Today: देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Weather Today: देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि देशभर में मौसम का क्या हाल है।

अगले 3 दिनों तक शीतलहर के आसार

भारत के अधिकतर राज्य ठंड के चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण के द्वीपों पर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने की आंशका जताई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में चलेगा शीतलहर

भारतीय मौसम विभाग द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, पंजाब और हिमाचल में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अवाला मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगर भारत गुजरात की करें तो यहां पर अगल 2 दिनों तक तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगा, जबकि उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर 17 दिसंबर यानी आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा आसमान में कोहासा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण में सुधार देखने को मिला है, यहा के अधिकतर हिस्सों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

यूपी-हिमाचल में मौसम का हाल

बता दें कि यूपी के राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि की हिमाचल प्रदेश के चंबा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन