• होम
  • देश-प्रदेश
  • CISCE Result 2024: आईसीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने दिखाया दम

CISCE Result 2024: आईसीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने दिखाया दम

CISCE Result 2024 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE ने  ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट CISCE.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत-99.65% जबकि लड़को […]

CISCE Result 2024
inkhbar News
  • May 6, 2024 11:25 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

CISCE Result 2024 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE ने  ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट CISCE.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत-99.65% जबकि लड़को का पास प्रतिशत-99.31% है।

 

इतने प्रतिशत छात्र पास

ISC 12वीं में इस साल कुल 99,901 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 98,088 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। 12वीं का पास प्रतिशत 98.19% है तो वहीं ICSE 10वीं का 99.47% . एग्जाम पास करने के लिए 10वीं में छात्रों को 33% मार्क्स चाहिए जबकि 12वीं में 35% है। मालूम हो कि ISC क्लास 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी जबकि ICSE 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच हुई थी।