Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 लॉन्च, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी ISRO को बधाई

नई दिल्ली: भारत ने आज अपना तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च कर दिया. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ये बेहद खास मिशन 615 करोड़ की लागत में तैयार हुआ है. लॉन्च होने के बाद करीब 42 दिन बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दें कि अगर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग कर लेता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

इसी के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट के जरिए चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई दी है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि गौरव के क्षण, बधाई हो भारत.

"Proud moment, congratulations India! Congratulation to Team ISRO on the successful launch of the #Chandrayaan3. These special moments will be remembered forever! Every Indian is immensely proud today," tweets Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya

(file pic) pic.twitter.com/45Qk5293qf

— ANI (@ANI) July 14, 2023

इसके साथ ही चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरते ही भारत दुनिया के चार देशों में शामिल हो जाएगा. इससे पहले अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही चांद की सतह पर अपना लैंडर उतार चुके हैं. इससे पहले सितंबर 2019 में भी इसरो ने चंद्रयान-2 के जरिए चांद के दक्षिणी धुर्व पर उतरने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त लैंडर की हार्ड लैंडिंग होने से मिशन पूरा नहीं हो सका था. इसरो ने अपनी पिछली गलतियों से काफी सबक लिया है. इस बार कई सारे बदलाव के बाद चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया.

Tags

chandrayaan 1chandrayaan 2Chandrayaan 3chandrayaan 3 budgetchandrayaan 3 isrochandrayaan 3 launch datechandrayaan 3 launch placechandrayaan 3 newsChandrayaan budgetchandrayaan-3 landerchandrayaan-3 roverDr. Mansukh Mandaviya
विज्ञापन