Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर आया है इतना खर्च..जानें चंद्रयान-2 से क्यों सस्ता है ये मिशन?

नई दिल्ली: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रचा दिया है. चंद्रमा के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का तीसरा मिशन चंद्रयान-3 आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया गया. चंद्रयान-3 के जरिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतरने वाला है. इस मिशन की सफलता के बाद अब भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है. बता दें कि अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा पर यान उतार सके हैं।

​चंद्रयान-3 का बजट

इससे पहले यह कार्य केवल 3 देश ही सफलतापूर्वक कर पाए हैं. इतना ही नहीं चंद्रयान-2 की आंशिक विफलता के बाद इस बाद पूरे देश को चंद्रयान-3 की सफलता से काफी उम्मीद है. बताया जा रहा है कि इस बार चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं है, बल्कि एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है. जो किसी संचार उपग्रह की तरह काम करेगा. ISRO ने चंद्रयान-3 के शुरुआती बजट के लिए 600 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया था, लेकिन यह मिशन मात्र 615 करोड़ रुपए में पूरा हो जाएगा.

चंद्रयान-3 का बजट रूस, चीन,अमेरिका के मून मिशन से बेहद कम है। अगर गणना की जाए तो मून मिशन पर प्रति किलोमीटर का खर्च मात्र 16000 रुपये हैं। पृथ्वी से चांद की दूरी 3 लाख 84 हजार 403 किमी है। बताया जा रहा है कि चंद्रयान 3 का कुल बजट 615 करोड़ रुपये है। इससे समझा जा सकता है कि इस मिशन की लागत प्रति किलोमीटर 6000 रुपये हैं। ये रकम रूस, चीन और अमेरिका के लैंडर मिशन से बेहद कम है।

जानें क्या थी चंद्रयान-2 की लागत

साल 2019 में छोड़े गए चंद्रयान-2 की लागत हॉलीवुड फिल्म अवतार और एवेंजर्स एंडगेम से भी काफी कम बताई जाती है. विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग और उससे मिली विफलता के बावजूद, इसरो चांद की सतह तक पहुंच गया था. बता दें कि चंद्रयान-2 के पूरे मिशन की लागत करीब 978 करोड़ रुपए थी, जिसमें 603 करोड़ मिशन की लागत थी. जहां 375 करोड़ रुपए लॉन्च की लागत है.

DELHI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से हालात का लिया जायजा

Tags

chandrayaan 1chandrayaan 2Chandrayaan 3chandrayaan 3 budgetchandrayaan 3 isrochandrayaan 3 launch datechandrayaan 3 launch placechandrayaan 3 newsChandrayaan budgetchandrayaan-3 landerchandrayaan-3 roverCost comparison of Chandrayaanइसरोकीमतचंद्रयानचंद्रयान 3बजटलागतश्रीहरिकोटासतीश धवन स्पेस सेंटर
विज्ञापन