September 19, 2024
  • होम
  • Chandramukhi 2 Box Office Day 5: सोमवार को डगमगाये 'चंद्रमुखी-2', के कदम, बस इतनी हुई कमाई

Chandramukhi 2 Box Office Day 5: सोमवार को डगमगाये 'चंद्रमुखी-2', के कदम, बस इतनी हुई कमाई

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : October 3, 2023, 10:38 pm IST


नई दिल्लीः
Chandramukhi 2 Box Office Day 5 Collection कंगना रनौत की तमिल भाषा में बनी फिल्म चंद्रमुखी-2 रविवार तक अच्छा बिजनेस कर रही थी लेकिन चंद्रमुखी-2 का सोमवार को कलेक्शन  बॉक्स ऑफिस पर काफी घट गया।

जानिए वर्ल्डवाइड चंद्रमुखी-2 की कमाई

Box Office Day 5 Collection: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी-2’ की बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे-3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के साथ टक्कर हुई। तमिल भाषा में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म में कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी’ बनकर लोगों के मन में खौफ पैदा किया, उनके अभिनय की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थक रहे।

पी वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत ने पहली बार साउथ एक्टर और डायरेक्टर राघव लॉरेंस के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। चार दिनों तक तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की  लेकिन अब पांचवें दिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट  देखने को मिली है।

चंद्रमुखी 2 वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 34.7 करोड़ रुपए टोटल

चंद्रमुखी 2 इंडिया नेट टोटल कलेक्शन 28.88 करोड़ रुपए टोटल

चंद्रमुखी 2 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 28.7 करोड़ रुपए टोटल

चंद्रमुखी 2 ओवरसीज कलेक्शन 6 करोड़ रुपए टोटल

चंद्रमुखी 2 हिंदी भाषा कलेक्शन 57 लाख टोटल / सिंगल डे- 2 लाख रुपए

चंद्रमुखी 2 तमिल भाषा कलेक्शन 22.04 करोड़ टोटल / सिंगल डे 3.56 करोड़

चंद्रमुखी 2 तेलुगु भाषा कलेक्शन 6.27 करोड़ टोटल/ सिंगल डे 87 लाख रुपए

तमिल भाषा में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.04 करोड़ तक पहुंचा। इसके अलावा मंडे को हिंदी में सिर्फ 2 लाख कमा पाई और फिल्म की टोटल कमाई 57 लाख तक पहुंची।

इन आंकड़ों के मुताबिक, सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पांच दिनों में अब तक 28.88 करोड़ का बिजनेस कर पाई है।

इसके अलावा दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 34.7 करोड़ तक पहुंचा है। ओवरसीज ‘चंद्रमुखी-2’ का कलेक्शन 6 करोड़ तक हुआ है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन