• होम
  • देश-प्रदेश
  • चुनौतियों को चुनौती देना मेरे DNA में…. मॉस्को में भारतीयों के सामने पीएम मोदी

चुनौतियों को चुनौती देना मेरे DNA में…. मॉस्को में भारतीयों के सामने पीएम मोदी

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। आज उन्होंने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। तीन गुनी रफ्तार और ताकत […]

inkhbar News
  • July 9, 2024 12:39 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। आज उन्होंने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।

तीन गुनी रफ्तार और ताकत से काम करूंगा

पीएम ने कहा कि यह सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद मैं पहली बार भारतीय समुदाय से संवाद कर रहा हूं। आज 9 जुलाई है और मुझे शपथ लिए हुए आज एक महीना हो गया। 9 जून को जब मैंने पीएम पद की शपथ ली थी तो प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुनी रफ्तार और ताकत से काम करूंगा। अपने तीसरे कार्यकाल में मेरा लक्ष्य भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

चुनौतियों को चुनौती देना मेरे DNA में

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है। कोविड के समय न हम सिर्फ अपनी अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालकर लाए बल्कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे मजबूत इकोनॉमी में से एक बनाया। पीएम ने इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के संबंधों के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन की सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक इस साझेदारी को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है।