• होम
  • देश-प्रदेश
  • छीन सकती है प्रियंका गांधी की सांसदी? बीजेपी ने ठोका केस, जानें पूरा मामला

छीन सकती है प्रियंका गांधी की सांसदी? बीजेपी ने ठोका केस, जानें पूरा मामला

वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की सदस्यता पर संकट गहरा सकता है। दरअसल, वायनाड से प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

Priyanka gandhi
inkhbar News
  • December 21, 2024 5:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली: वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की सदस्यता पर संकट गहरा सकता है। दरअसल, वायनाड से प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप

नव्या हरिदास, जो वायनाड लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में थीं, ने दावा किया कि प्रियंका गांधी ने अपने नामांकन पत्र में अपनी और उनके परिवार की संपत्तियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई थी। नव्या हरिदास को प्रियंका गांधी से 5,12,399 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, और वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप

हरिदास ने याचिका में आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने जानबूझकर मतदाताओं को गुमराह किया और गलत जानकारी दी, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी ने कई बार मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला और इस दौरान कानून का उल्लंघन किया।

4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है

प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति की कुल मूल्य 13.89 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है।

Read Also: फिर जेल जाएंगे केजरीवाल! LG ने इस मामले में ED को दी मुकदमा चलाने की मंजूरी