नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सुबह किए गए औरंगजेब की कब्र उखाड़ फेंकने वाले आंदोलन की मांग को लेकर जो की गई थी अब अलग रूप में दिख रही है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक औरंगजेब की कब्र का दहन किया।

इस दौरान जिस चादर का इस्तेमाल किया गया था, मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि उसमें कलमें लिखी गई थीं। इसको लेकर नागपुर के महल स्थित शिवाजी प्रतिमा के समक्ष मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।

इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग नागपुर के गणेश पेठ थाने में पहुंच गए और उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने महल क्षेत्र के शिवाजी प्रतिमा के समक्ष तगड़ा बंदोबस्त कर दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने ऐसी गुस्ताखी कैसे कर दी।

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा

नागपुर के ज्वाइंट कमिश्नर निसार तंबोली ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र को लेकर आंदोलन किया था, जहां पर प्रदर्शन किया जा रहा था, उसके बगल में ही मस्जिद थी। वहां खड़े लोगों ने पाया कि जो चीज जलाई गई है वह ऑब्जेक्शनेबल पार्ट है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

यह भी पढ़ें-

हमसे नफरत करता है इस्लाम! मुस्लिम देशों से बदला लेने पर उतरे ट्रंप, तुरंत ले लिया बड़ा फैसला