संसद का बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- 'LOC से LAC तक देश की मजबूत सुरक्षा बरकरार'

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की आज शुरूआत हो गई। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण के कालखंड है। हम सबके और देश के लिए ये 25 वर्ष कर्तव्यों की पराकाष्ठा को दिखाने के हैं।

9 वर्षों में आए सकारात्मक परिवर्तन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार के लगभग 9 वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन तो यह हुआ है कि आज हर भारतवासी का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।

दुस्साहस का कड़ा जवाब दिया गया

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LOC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक मजबूत और निर्णायक सरकार की रही है।

बिना किसी भेदभाव के काम किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है। बीते कुछ सालों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच गई हैं या फिर उस लक्ष्य के काफी निकट हैं।

सरकार की प्राथमिकता में छोटे किसान

अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। इन्हें अब सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

2023 budgetbudgetBudget 2023budget 2023 expectationsbudget 2023 indiaBudget 2023 latest newsBudget 2023 newsBudget 2023 updateBudget Sessionbudget session 2023
विज्ञापन