September 20, 2024
  • होम
  • Budget 2024: राम मंदिर का सपना सच हुआ, चांद पर लहराया तिरंगा, बजट सत्र में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Budget 2024: राम मंदिर का सपना सच हुआ, चांद पर लहराया तिरंगा, बजट सत्र में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : January 31, 2024, 12:19 pm IST

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार (31 जनवरी) से शुरू हो गया, जो 9 फरवरी तक चलेगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी अंतरिम बजट है, जिसे कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ ही संसद का अंतरिम बजट सत्र शुरू हो गया है।

क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू?

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि नए संसद भवन में ये मेरा पहला संबोधन है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही है। इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित होने का उल्लेख भी किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया था और हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी दी थी।

क्या बोले पीएम मोदी?

संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी को 2024 का राम-राम। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया था और संसद में नारी शक्ति पर कानून बनाया गया। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड़दंग करने वाले सांसद आत्मनिरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का स्वभाव हुड़दंग करना होता है। ये बजट सत्र पश्ताप का अवसर है, उत्तम से उत्तम प्रयास करें।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन