नई दिल्ली। इन दिनों भारत में छावा मूवी की धूम मची हुई है। यह फिल्म वीर संभा जी पर है, जिसे मुगल बादशाह औरंगजेब ने तड़पा तड़पा कर मारा था। उनकी जीभ काट दी थी, उनकी आंखों को फोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मूवी की तारीफ की है। दूसरी तरफ एक लॉबी मुगलों के महिमामंडन में लगी हुई है। कुछ लोग औरंगजेब के कब्र पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच एक मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम लड़की कहती है कि मैं मुस्लिम हूं और दूसरी बार छावा मूवी देखने आई हूँ। मैं मुसलमान होकर भी संभा जी महाराज को सपोर्ट करती हूं। लड़की इस दौरान कहती है कि औरंगजेब की मजार को हटा देना चाहिए। मैं संभा जी महाराज की सपोर्टर हूं। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं कि जहां एक तरफ पूरा मुस्लिम तबका औरंगजेब की महिमामंडन में लगा हुआ है तो एक लड़की आकर कब्र हटाने की बात कर रही है।
Now muslim are understanding mughal have been spiting in their mouth and converted them.
As per Zajiya. pic.twitter.com/31al8Kggzp— Jayshankar kumar singh (@Jaykrshan2887) February 23, 2025
भाजपा के फायरब्रांड नेता टी राजा ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने हमारे संभाजी को तड़पा तड़पा कर मार दिया उस नगर में औरंगजेब की कब्र अब तक क्यों रखी हुई है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा कि अपने तो कहा था कि औरंगजेब की कब्र पर कुत्ते भी मूतने नहीं आयेंगे। अब समय आ चुका है कि औरंगजेब की कब्र पर जल्द से जल्द बुलडोजर चलाया जाए। यह न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत के हिन्दू की डिमांड है, इसे पूरा करना चाहिए।