• होम
  • देश-प्रदेश
  • Bomb Threat: इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Bomb Threat: इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को आज यानी शनिवार (1 जून 2024) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि चेन्नई से […]

Indigo
inkhbar News
  • June 1, 2024 12:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

नई दिल्ली। Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को आज यानी शनिवार (1 जून 2024) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरलाइंस कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मुंबई में चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

हो रही जांंच

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल फ्लाइट की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।