September 20, 2024
  • होम
  • Bollywood: दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन, कई बेहतरीन गाने दर्ज हैं इनके नाम

Bollywood: दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन, कई बेहतरीन गाने दर्ज हैं इनके नाम

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन की जानकारी उनकी पत्नी और मशहूर गायिका मिताली सिंह ने दी है।

भारी आवाज के लिए पहचाने जाते थे

बॉलीवुड जगत से सोमवार की रात एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में जानकारी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। बता दें कि भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानो में को अपनी आवाज दी है। सोमवार की शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली सिंह ने कहा कि “वह कुछ समय से सवास्थ्य के कई समस्याओं से लगातार जूझ रहे थे।” उनके निधन के बाद जानकारी सामने आई है की उनका अंतिम संस्कार कोविड के चलते परिवार के कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में ही किया जाएगा।

कई मशहूर गानों के लिए रहेंगे याद

दिग्गज सिंगर ने 82 साल की उम्र में अपना अंतिम सांस लिया। सामने आई जानकारी के अनुसार संगीत निर्देशक उत्तम सिंह ने बताया कि भूपिंदर का अंतिम संस्कार सुबह 11.30 बजे मुबंई स्थित ओशिवारा के श्मशान घाट में किया जाएगा। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मौसम, सत्ते पे सत्ता, अहिस्ता अहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों के भी बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी।

1964 में मिला था पहला ब्रेक

उनके द्वारा गाए गए कुछ बेहतरीन गानों की बात करें तो- ‘होके मजबूर मुझे’, ‘उसे बुलाया होगा’, ‘दिल ढूंढता है’, ‘दुकी पे दुकी हो’ या ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं। भूपिंदर सिंह भारत के एक मशहूर संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने बचपन में ही अपने पिता द्वारा गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में काम भी किया। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन द्वारा उनको अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला।

भारत तीसरा वनडे मैच 5 विकेट से जीता, 8 साल बाद सीरीज किया अपने नाम

अपने ऑलराउंड प्रदर्शन पर क्या बोले हार्दिक पांड्या, चोट के बाद की थी शानदार वापसी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन