Inkhabar logo
Google News
राज्यसभा में बढ़ी भाजपा की संख्या, सांसद सतनाम सिंह BJP में शामिल

राज्यसभा में बढ़ी भाजपा की संख्या, सांसद सतनाम सिंह BJP में शामिल

नई दिल्ली। राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या बढ़ कर 87 हो गई है। दरअसल मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। संधू 30 जनवरी को राज्यसभा के सदस्य मनोनित हुए थे। उनके पास किसी पार्टी में शामिल होने के लिए 30 जुलाई तक का समय था।

इन सीटों को जीत सकती है NDA 

राज्यसभा में फिलहाल 226 सदस्य है। इसमें बीजेपी के 86, कांग्रेस के 26 और TMC के 13 सदस्य हैं। 245 सदस्यीय राज्यसभा में वर्तमान में 19 राज्यसभा सीटें खाली हैं।NDA संख्या बल के आधार पर बिहार, असम और महाराष्ट्र में दो-दो सीटें व हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीटें जीत सकती है।

इन सांसदों का कार्यकाल हुआ खत्म

राज्यसभा से जो सदस्य रिटायर हुए हैं उनमें राम शकल, महेश जेठमलानी, राकेश सिन्हा और सोनल मान सिंह शामिल हैं। राज्यसभा में मनोनीत होने के बाद इन सभी सांसदों ने औपचारिक रूप से भाजपा को समर्थन दिया था। अब इन सदस्यों के रिटायरमेंट के बाद बीजेपी को महत्वपूर्ण बिल राज्यसभा से पास कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Tags

bjpinkhabarSatnam Singhजेपी नड्डाभाजपाराज्यसभासतनाम सिंह संधू
विज्ञापन