September 8, 2024
  • होम
  • दलबदलू नेताओं से BJP को हुआ नुकसान! जानें यूपी में हार के बड़े कारण

दलबदलू नेताओं से BJP को हुआ नुकसान! जानें यूपी में हार के बड़े कारण

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : June 5, 2024, 7:22 am IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2014 और 2019 जैसे नतीजे 2024 में दोहराने के लिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दूसरी पार्टियों के तमाम नेताओं को अपने साथ मिलाया था। समाजवादी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक विधायकों को भी भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिया था जिससे उनके सियासी गढ़ में अपना परचम फहरा सके। आइए जानते हैं दलबदलू नेताओं को साथ लाना सही साबित हुआ या नहीं

नहीं हुआ फायदा?

बता दें कि उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के सात विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया था, जिसमें राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, मनोज पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल तथा आशुतोष मौर्य शामिल थे। समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों में अमेठी की महाराजी देवी शामिल थीं।

बता दें कि सपा के इन बागी विधायकों ने केवल राज्यसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आए हैं। कांग्रेस से आए आरपीएन सिंह को भाजपा ने राज्यसभा भेजा वहीं जितिन प्रसाद को लोकसभा का चुनाव लड़ाया। इसके अलावा पूर्व एमएलसी यशवंत की भाजपा ने घर वापसी कराई तो बाहुबली धनंजय सिंह का भी समर्थन लिया लेकिन यूपी में कुछ काम नहीं आया।

2024 में यूपी का परिणाम

सपा- 37
बीजेपी- 33
कांग्रेस- 6
अन्य- 4

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024 Result: हरियाणा में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे, बीजेपी को लगा झटका

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन