September 30, 2024
BJP 5th List : वरुण गांधी का पत्ता साफ, कंगना को मिला मौका

BJP 5th List : वरुण गांधी का पत्ता साफ, कंगना को मिला मौका

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : March 26, 2024, 2:38 pm IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं वरूण गांधी का टिकट कट गया है। मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है, सुल्तानपुर से वो दावेदारी पेश करेंगी। इस लिस्ट में यूपी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

लिस्ट में नाम

बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम शामिल है। वहीं कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल का टिकट कंफर्म हो गया है। अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वरूण गांधी का नाम लिस्ट में नहीं है। उनकी वहीं उनकी मां मेनका गांधी को टिकट दिया गया है। बीजेपी की पांचवीं सूची के आने से पहले कानपुर के मौजूदा सांसद बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सार्वजनिक चिट्ठी भेजी थी। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाए।

बिहार से भाजपा उम्मीदवार

पश्चिम चंपारण – संजय जायसवाल
दरभंगा – गोपाल जी ठाकुर
मुजफ्फरपुर – राज भूषण निषाद
महाराजगंज – जनार्दन सिंह सिग्रिवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
अररिया- प्रदीप कुमार सिंह
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
मधुबनी- अशोक कुमार यादव
सारण – राजीव प्रताप रूडी
उजियारपुर – नित्यानंद राय
बेगूसराय – गिरिराज सिंह
नवादा – विवेक ठाकुर
पटना साहिब – रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र – रामकृपाल यादव
आरा- राजकुमार सिंह
बक्सर – मिथिलेश तिवारी
सासाराम – शिवेश राम

उत्तर प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार ( बाकी बचे सीटों पर )

सहारनपुर- राघव लखनपाल
मुरादाबाद- सर्वेश सिंह
मेरठ-अरुण गोविल
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
अलीगढ़-सतीश गौतम
हाथरस -अनूप वाल्मीकि
बदायूं-दुर्विजय सिंह शाक्य
बरेली-छत्रपाल सिंह गंगवार
पीलीभीत-जितिन प्रसाद
सुल्तानपुर-मेनका गांधी
कानपुर-रमेश अवस्थी
बाराबंकी-राजरानी रावत
बहराईच-अरविंद गोंड

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन