September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bishan singh: नहीं रहे पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सास
Bishan singh: नहीं रहे पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सास

Bishan singh: नहीं रहे पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सास

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : October 23, 2023, 5:43 pm IST

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सास ली। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भारतीय टीम का ये पूर्व स्पिनर अपनी एक ही गेंदबाजी एक्शन के जरिए चार तरह की गेंदें फेक लिया करते थे। दुनिया के महान स्पिनर कहे जाने वाले शेन वॉर्न भी उन्हें अपना आदर्श मानते थे। बता दें कि बेदी ने अपना करियर का आगाज वेस्टइंडीज के खिलाफ 1966 में किया था। वह करीब 12 साल तक भारत के लिए खेले थे।

आइए नजर डालते है उनके करियर पर

बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए लगभग 12 साल तक खेला। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 77 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में कुल 273 विकेट झटके। उन्होंने 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम किया था। वहीं उन्होंने पारी में एक बार में 10 विकेट भी लिए थे। इसके अलावा उन्होंने 10 वनडे मैच में सात विकेट अपने नाम किए है।

भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी बेदी ने

बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी अवसर मिला था। उन्हें 1976 में टीम की कमान सौंपी गई थी। बेदी को महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की जगह टीम का नतृत्व करने का मौका मिला था। बतौर कप्तान उन्हें पहली जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 1976 के दौरे पर मिली थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 3-1, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-2 और पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-0 से मिली हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। उनके बाद सुनील गावस्कर कप्तान बने थे।

Tags