बिहार:

पटना। बिहार की महागठबंधन सरकार में इस वक्त सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तकरार के खबरों के बीच कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया। वे आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बने थे।

जगदानंद सिंह ने दी जानकारी

बता दें कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी है। जगदानंद, सुधाकर सिंह के पिता भी हैं। उन्होंने कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के हित के लिए कई फैसले लिए थे, लेकिन फैसलों के साथ बलिदान भी देना होता है।

CM नीतीश कुमार थे नाखुश

बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह के कामकाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाखुश थे। सुधाकर का मीडिया के सामने विवादित बयान देना भी सीएम नीतीश को पसंद नहीं था। गौरतलब है कि सुधाकर सिंह अक्सर ऐसे बयान देते थे जो नीतीश सरकार को मुश्किल में डाल देता था।

अफसरों को बताया था चोर

सुधाकर सिंह ने कुछ दिनों पहले एक जनसभा में कृषि विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों को चोर तक बता दिया था। सुधाकर सिंह के इस बयान ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसे लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव