देश-प्रदेश

Bihar: आरजेडी विधायक ने मां सरस्वती को लेकर कही अपमानजनक बात, मामले ने पकड़ा तूल

नई दिल्लीः आरजेडी विधायक फते बहादुर सिंह ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने मां सरस्वती को लेकर अपमानजनक बात कही है। उन्होंने कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। विधायक ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा।

इससे पहले भी दे चुके है विवादित बयान

मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में बवाल करा चुके राजद के डेहरी से विधायक फते बहादुर सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।

सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी और उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि उन्होंने ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है। वे कहते हैं कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं, थे और रहेंगे तो फिर बाकी 97 प्रतिशत तो शुद्र ही हैं न।

कांग्रेस में आया है बदलावः फते बहादुर

उन्होंने कहा कि पहले और आज की कांग्रेस में बदलाव आया है। आज का कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर साथ चल रहा है। उनके साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया संतन सिंह, महावीर यादव एवं कई राजद नेता उपस्थित थे। बता दें कि वे 7 जनवरी को डेहरी में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाने जा रहे हैं। इसके लिए वह लोगों को आमंत्रित करने आए थे।

ये भी पढ़ेः

PM Modi Ayodhya Visit: कल पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Nitish kumar: जेडीयू की कमान संभालते ही एक्शन में सीएम नीतीश, जाति जनगणना के लिए शुरु करेंगे जनजागरण

Sachin Kumar

मैं सचिन कुमार, इनखबर टीम में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर हूं। मुझे पोलिटिक्ल और स्पोर्टस की खबरें लिखने में काफी रुची है।

Recent Posts

Ghaziabad में लव जिहाद: लड़की ने केरोसिन डालकर की आत्महत्या, लव, सेक्स में मिला धोखा!

गाजियाबाद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर एक लड़की ने अपने ऊपर केरोसिन ऑयल…

7 minutes ago

अतुल सुभाष सुसाइड: रिश्वत मांगने वाली जज के खिलाफ एक्शन की तैयारी?

अतुल सुभाष सुसाइड केस में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है जज रीता कौशिक…

23 minutes ago

खून के आंसू रोएंगे यूनुस, PM मोदी के करीबी नेता ने कहा- बांग्लादेश में जल्द घुसेगी इंडियन आर्मी!

पीएम मोदी के करीबी लोगों में रहे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर बांग्लादेश में…

27 minutes ago

तीन बच्चों वाली महिला को हुआ प्यार, पति ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर जो हुआ..

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

39 minutes ago

अगर मुस्लिम होता तो छोड़ देता! इस राज्य में हिंदू बच्चों को ढूंढ-ढूंढकर मार रहे इस्लामिक कट्टरपंथी

5 साल के बच्चे की हत्या करने के आरोपी इब्राहिम ने मृतक बच्चे की मां…

56 minutes ago

ट्रेन की महिला कोच में बिना कपड़ों के घुसा शख्स, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

मुंबई की लोकल ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नंगा आदमी महिला…

1 hour ago