नागपुर हिंसा से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दंगाई मस्जिद के आसपास, शिवाजी प्रतिमा और हंसापुरी के पास जमा होते नजर आ रहे हैं। नागपुर की पुलिस ने ये वीडियोज अपने लोकल पुलिस टीम को सर्कुलेट किए हैं। इनमें से कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के कब्र विवाद को लेकर सोमवार की शाम बड़ी हिंसा हुई। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। फिलहाल मामले में 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हिंसा भड़काने वाले 6 लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
इस बीच हिंसा से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दंगाई मस्जिद के आसपास, शिवाजी प्रतिमा और हंसापुरी के पास जमा होते नजर आ रहे हैं। नागपुर की पुलिस ने ये वीडियोज अपने लोकल पुलिस टीम को सर्कुलेट किए हैं। इनमें से कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं, कई लोगों की तलाश जारी है।
नागपुर हिंसा से पहले का वीडियो.#NagpurViolence #InKhabar pic.twitter.com/qswF8kadVP
— InKhabar (@Inkhabar) March 20, 2025
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को औरंगजेब के कब्र विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। इस दौरान दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 3 डीसीपी भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने दंगे के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।