September 20, 2024
  • होम
  • Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में बढ़ाएंगे सीटें

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में बढ़ाएंगे सीटें

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएमी मोदी जी के नेतृत्व में हम आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।

सभी पार्टियों ने शुरु की तैयारियां

बता दें कि अगले साल 2024 में देश मे लोकसभा चुनाव होना है। इस बड़े चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी भी इसको लेकर जोरो-शोरो से तैयारी कर रही है। अब इसको लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।

हमीरपुर से सांसद है अनुराग ठाकुर

गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बीजेपी सांसद हैं। इन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाण 2014 और 2019 जैसे ही होंगे। हम सभी पीएम मोदी जी की नेतृत्व में 2024 में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।

कर्नाटक में अगला विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि देश में अगला चुनाव कर्नाटक में होने वाला है। चुनावी राज्य में 10 मई को मतदान की प्रकिया है, वहीं इसके नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। राजनीतिक विश्लेषक कर्नाटक चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन