September 8, 2024
  • होम
  • सीएम हिमंता बोले असम में मुस्लिम आबादी का बढ़ना उनके लिए जिंदगी और मौत का सवाल!

सीएम हिमंता बोले असम में मुस्लिम आबादी का बढ़ना उनके लिए जिंदगी और मौत का सवाल!

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 17, 2024, 6:26 pm IST

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम की डेमोग्राफी में हुए बदलाव पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि असम में मुस्लिम आबादी आज 40% तक पहुंच गई है, जबकि 1951 में यह सिर्फ 12% थी। उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि यह उनके लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है, न कि कोई राजनीतिक मुद्दा।

झारखंड दौरे पर हैं हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को रांची पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत दर्ज करेगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हैं और पिछले एक महीने में तीसरी बार झारखंड आए हैं। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और विधानसभा चुनाव में इससे भी बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

मौजूदा सरकार सत्ता से होगी बाहर

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार चुनाव के बाद सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड आकर वह ऊर्जा से भर जाते हैं और यहां बार-बार आना चाहते हैं। पार्टी की ओर से पिछले 5 जुलाई से राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के अभिनंदन का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्य सांसद-विधायक भाग ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के टिप्स दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान ,12वीं पास को हर महीने मिलेंगे 6000

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन