September 19, 2024
  • होम
  • Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 70 पार के सभी लोगों को मिलेगा फ्री इलाज

Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 70 पार के सभी लोगों को मिलेगा फ्री इलाज

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 27, 2024, 3:48 pm IST

Ayushman Bharat Yojana Benefits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों( लोकसभा और राज्यसभा) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को फ्री में इलाज मिलेगा। दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति बोलीं कि देश में 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम तेजी से हो रहा है।

55 करोड़ लाभार्थियों को मिल रही सुविधा

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। अब इस क्षेत्र में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को फ्री में इलाज मुहैया कराया जायेगा। जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं। भारत के मोटे अनाज को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का अभियान चल रहा है।

संविधान पर सीधा हमला था आपातकाल

राष्ट्रपति ने अपने अभिभषण के दौरान आपातकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ महीने में भारत गणतंत्र के रूप में 75 साल पूरे करने जा रहा है। लेकिन इसे लागू करने से पहले संविधान पर कई बार हमले हुए हैं। 25 जून 1975 को लागू हुआ इमरजेंसी संविधान पर हमले का सीधा सबूत है। हालांकि देश ने इससे उबरकर दिखाया है।

SP-RJD ने की संसद से सेंगोल हटाने की मांग, BJP बोली- उसे हटाने का किसी में दम नहीं

चरित्रहीन हैं भगवान श्रीकृष्ण! प्रदीप मिश्रा के बाद ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का Video Viral

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन