Inkhabar logo
Google News
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए बदलाव के संकेत

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए बदलाव के संकेत

नई दिल्ली : कुछ महीने बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इन तीन राज्यों में से में 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है. वहीं लगभग एक साल बाद लोकसभा का चुनाव होने वाला है. राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूरी लिस्ट तैयार कर ली है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेश दौरे पर है. इन दोनों नेताओं के भारत लौटते ही जून के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस में बदलवा देखने को मिल सकता है.

10 से अधिक राज्यों में बदले जा सकते है अध्यक्ष

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने लगभग 10 से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने का मन बना लिया है. सबसे पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हटाया जाएगा. इन दोनों राज्यों के अलावा कई राज्यों में कांग्रेस संगठन में बदलाव कर सकती है. खरगे ने संकेत दिए है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई महासचिवों को बदला जा सकता है.

प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ना चाहिए. प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार कर रही थी. कई कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के बदौलत ही कर्नाटक में जीत मिली है. कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिल सकती है. राजनीतिक पंड़ितों का कहना है कि इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है.

बिहार: नीतीश सरकार को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Tags

2024 Lok Sabha2024 lok sabha electioncongressOrganizational change in CongressPlanकांग्रेसपार्टी में बदलावमल्लिकार्जुन खरगेराहुल गांधीलोकसभा चुनावसंगठनात्मक बदलावसोनिया गांधी
विज्ञापन