September 8, 2024
  • होम
  • Banda: मुख्तार की मौत के बाद सहमे अन्य कैदी, सब्जी और दाल खाने से कर रहे हैं परहेज

Banda: मुख्तार की मौत के बाद सहमे अन्य कैदी, सब्जी और दाल खाने से कर रहे हैं परहेज

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : April 3, 2024, 9:57 am IST

नई दिल्लीः मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से कैदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से कैदी परेशान हैं।

कैदियों में खौफ

पेशी पर अदालत आए बंदियों ने कहा कि जेल में सुबह शाम पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरिक से कहीं जाने की परमिशन नहीं है। यहां तक कि एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी आज्ञा नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से कैदियों में खौफ हैं।

टमाटर रोटी खा रहे कैदी         

एक बंदी ने कहा कि मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी दाल और सब्जी खाने से परहेज कर रहे हैं। कैदी कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी देख पा रहे हैं। इसके अलावा अखबार पढ़ने भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन