September 20, 2024
  • होम
  • Ayodhaya: अयोध्या के लिए वीमानों का शेड्यूल तय, 15 जनवरी से हर दिशा के लिए उड़ानें

Ayodhaya: अयोध्या के लिए वीमानों का शेड्यूल तय, 15 जनवरी से हर दिशा के लिए उड़ानें

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 31, 2023, 8:58 pm IST

नई दिल्लीः अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ान का शेड्यूल तय हो चुका है। छह जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें फिक्स हो गई हैं। शनिवार यानी 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण कर दिया था। एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू हो गया। छह जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से लैस हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या के लिए देश की हर दिशा से जहाज आने जाने की संभावना है। शहर के ऊपर आसमान पर विमान उड़ान भरने लगेंगे।

शेड्यूल हुए उड़ानों पर एक नजर

एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टाप उड़ान शुरू करेगी। एयर इंडिया का विमान दक्षिण में बंगलुरू से अयोध्या के लिए 8.05 बजे उड़ान भर कर 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से यह दोपहर बाद 3.40 बजे उड़ान भरेगी और 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन इसका उड़ान है। अयोध्या से 11.05 पर विमान उड़ान भरकर 12.50 पर कोलकाता पहुंच जाएगी। वहीं कोलकाता से दोपहर 01.25 पर उड़ान भरकर 3.10 पर अयोध्या पहुंचेगी।

इंडिगो की फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करेगी। वहीं मुंबई से अयोध्या के लिए प्लाइट दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या से जहाज 3.15 बजे उड़ान भरकर 5.40 बजे मुंबई पहुंचेंगी। प्रतिदिन उड़ान का कार्यक्रम बताया गया है। इंडिगो का जहाज 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान करेगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल तय है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन