यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मस्जिद के बाहर ऐसे गाने बजाने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
अलीगढ़/लखनऊ। देश भर में इस वक्त होली की धूम है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से होली सेलिब्रेशन की एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में एक मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में लोग होली मना रहे हैं।
इस दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाना बज रहा होता है, ‘अयोध्या सजा दी है, काशी भी सजा दी है। अब हम मथुरा सजाएंगे… ‘
Ayodhya bhi saja di hai, Kashi bhi saja di hai……Mathura bhi sajayenge 🚩😎
Holi in Aligarh…. pic.twitter.com/XVpgVSI9DT
— BALA (@erbmjha) March 14, 2025
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस बीच कई लोगों ने वीडियो पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मस्जिद के बाहर ऐसे गाने बजाने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
वहीं, कई लोग वीडियो को शेयर करते है खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिन्दुओं के अपना त्योहार मनाने से किसी को कोईदिक्कत नहीं होनी चाहिए।