अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी! किए राम-लला के दर्शन, 18 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अयोध्या में हैं, वो यहां दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण भी करने वाले हैं. उन्होंने भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन किए और उनकी पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी 18 लाख दीपों से भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करने वाले हैं, बताया गया है कि पीएम मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती, 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने वाले हैं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड के बनेंगे गवाह

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के मेगा इवेंट में शामिल होकर एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी गवाह बनेंगे। इस बार अयोध्या में 17 लाख से अधिक दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दीपोत्सव के लिए 17 लाख 50 हजार दीपक खरीदे गए हैं।

पिछली बार से 5 लाख अधिक दीप

बता दें कि साल 2021 में अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए गए थे। उस समय राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए थे। वहीं, इस बार दीपोत्सव पर पिछली बार से 5 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे।

आतिशबाजी और लेजर शो होगा

अयोध्या में इस बार होने वाले दीपोत्सव में लेजर शो के प्रोजेक्शन मैपिंग की ऊंचाई 30 फीट से बढ़ाकर 40 फीट की कर दी गई है। ये लेजर शो 26 मिनट का रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित है। इसके साथ ही आतिशबाजी 12 मिनट से बढ़ाकर 15 मिनट का किया गया है। लेजर शो की स्क्रीन को भी बढ़ाकर 337 फीट कर दिया गया है। साथ में 2 स्क्रीन अतिरिक्त लगाए गए हैं।

रात में 1 बजे तक होगा शो

गौरतलब है कि पिछले साल 32 घाटों पर लेजर शो हुआ था। वहीं इस बार 37 घाटों पर ये शो दिखाया जाएगा। इन सभी झांकियों को लखनऊ और दिल्ली के 46 कारीगर ने मिलकर तैयार किया है। साल 2021 में दीपोत्सव के दौरान घाटों पर रात में 11 बजे तक ही शो दिखाया गया था। लेकिन इस बार रात में एक बजे तक दर्शक शो देख सकेंगे।

 

India vs Pakistan Playing XI: इन खिलाड़ियों के साथ मेलबर्न में उतरी है भारत और पाकिस्तान की टीम

Amitabh Bachchan Hospitalise: बॅालिवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बाएं पैर की कटी नस, पैर में लगे टांके

 

Tags

ayodhya deepotsavayodhya deepotsav 2022ayodhya deepotsav liveayodhya deepotsav newsAyodhya Latest news
विज्ञापन