• होम
  • देश-प्रदेश
  • ऑटो चलाने वाले सैयद और आसिफ ने महिला का बेरहमी से किया रेप, भाई को बंधक बनाकर उसकी आंखों के सामने बनाये संबंध

ऑटो चलाने वाले सैयद और आसिफ ने महिला का बेरहमी से किया रेप, भाई को बंधक बनाकर उसकी आंखों के सामने बनाये संबंध

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 2 अप्रैल की रात बिहार जा रही एक महिला के साथ 2 ऑटो ड्राइवरों ने रेप किया। जानकारी के मुताबिक महिला केरल में काम करती है।

Rape
inkhbar News
  • April 4, 2025 8:42 am Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 2 अप्रैल की रात बिहार जा रही एक महिला के साथ 2 ऑटो ड्राइवरों ने रेप किया। जानकारी के मुताबिक महिला केरल में काम करती है। बिहार जाने के लिए वह अपने भाई के साथ रात में रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। रात 1:30 बजे के करीब वह महादेवपुरम के पास होटल में खाना खाने गई। तभी वहां पर मौजूद आसिफ और सैयद मुशार ने उसका बलात्कार किया।

जानिए पूरा मामला

महिला ने इस संबंध में पुलिस में FIR कराई है। महिला के मुताबिक वह होटल में खाने गई थी। तभी ये दोनों ऑटो ड्राइवर यहां आये, उसे खींचकर पकड़ा और सुनसान जगह पर ले गए। इस दौरान उसके साथ रेप किया। महिला के भाई को मुशार ने बांध दिया। दोनों ने उसके सामने उसका यौन शोषण किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

क्या बोली पुलिस

बेंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त शिवकुमार ने घटना को लेकर कहा कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महादेवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। एफआईआर में आरोपियों की पहचान आशिफ और सैयद मुशर के रूप में की गई है। उस व्यक्ति पर हमला किया और कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया।

 

योगी ने शाह को भेजा संदेश, झोला लेकर मठ जाने को तैयार बैठा हूं, गृह मंत्री बोले बाबा जैसा कोई नहीं, मिलेगा तीसरा टर्म!